Samastipur News:सड़क जाम कर पुलिस वाहन में तोड़फोड करने मामले में प्राथमिकी दर्ज

दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन बालकों को पुलिस ने निरुद्ध किया.

Samastipur News:समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित इन्कम टैक्स आफिस के समीप शनिवार को पुलिस वाहन से हुई दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन बालकों को पुलिस ने निरुद्ध किया. वहीं एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. निरुद्ध किए गए तीनों बालक शहर के आजाद चौक बीएड कालेज और अमीर गंज मोहल्ला का रहने वाला बताया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना के अमीरगंज मोहल्ला के चंदा पासवान के पुत्र बादल कुमार के रुप में हुई है. इधर, घटना के संबंध में नगर थाना के दारोगा महानंद सोरेन ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें 8 नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी जीप को क्षतिग्रस्त कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने के आरोप में बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर नगर थाना के एक सरकारी पुलिस जीप पर अभियुक्त को लेकर दुधपुरा स्थित मंडल कारा पहुंचा. वहां अभियुक्त को जेल में जमा करने के बाद सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस जीप से नगर थाना की ओर आ रहा था. –

पुलिस ने आठ नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात को किया आरोपित, तीन बालक निरुद्ध, एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस क्रम में रास्ते में ताजपुर रोड इन्कमटैक्स आफिस के समीप बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर रखा था. वह पुलिस वाहन से उतरकर वहां मौजूद लोगों से जाम के संबंध में पूछताछ करने लगे. तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे और देखते ही देखते गाली गलौज, धक्का मुक्की करते हुए उलझ गए. भीड़ के द्वारा पथराव करते हुए और लाठी डंडा से पुलिस जीप में तोड़फोड़ की गई. पुलिस जीप की बैटरी सहित अन्य सामान खोलकर ले गए. इस दौरान उपद्रवियों ने राहगीरों से भी नोंकझोंक किया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त रहे कुछ लोगों को तत्काल चिन्हित किया गया है. इसमें अग्रतर कार्रवाई करते हुए तीन बालकों को निरुद्ध किया और एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस क्रम में पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपित के घर से पुलिस जीप से चोरी की गई बैट्री भी बरामद किया. निरुद्ध किए गए बालक को न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा. बतादें कि सड़क दुर्घटना सहित अन्य मामलों में सड़क जाम करने पर पुलिस प्रशासन पहले से गंभीर है. इससे आमलोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त हो जाता है. स्कूल बच्चे सहित राह चलते लोगों को काफी परेशानी होती है. इमरजेंसी सेवा में काम कर रहे एबुलेंस को रास्ता नहीं मिलता. इसके कारण कई बार मरीजों की जान भी जा चुकी है.

क्या है मामला

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित इन्कम टैक्स आफिस के समीप शनिवार को एक पुलिस वाहन और आटो में टक्कर हो गई. इसमें आटो चालक सहित तीन यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घटना के बाद पुलिस वाहन के चालक ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद घायलों की स्थिति समान्य बताई गई. इधर, घटना के बाद लोगों ने घटनास्थल पर जमकर उपद्रव फैलाया. बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की. रास्ते से गुजर रही नगर थाना के एक पुलिस जीप पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ किया. इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक भी की. सूचना पर स्थानीय पुलिस के आते ही सभी उपद्रवी घटनास्थल से भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >