Samastipur News:युवती को अगवा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के एक घर से की गई युवती को अगवा के मामले में पीड़ित मां ने आठ लोगों को नामजद करते हुए दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के एक घर से की गई युवती को अगवा के मामले में पीड़ित मां ने आठ लोगों को नामजद करते हुए दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है. छानबीन में जुटी पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है. तीन दिन पहले हुई घटना को लेकर घर वाले सदमे में हैं. बताया गया है कि युवती अपने घर पर ही थी. इसी क्रम में आरोपियों द्वारा अगवा करते हुए कहीं छुपा दिया गया है. जिसे ढूंढने पर भी सुराग नहीं मिल रहा है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. घटना के अनुसंधान की जवाबदेही दरोगा श्वेता कुमारी को दी गई है. घटना के बाद परिजन दहशत में हैं. लोगों का कहना है कि किसी अनहोनी की आशंका से घर वाले सहमे हुए हैं. पुलिस से बार-बार गुहार लगाई जा रही है. तीन दिन पहले हुए इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली लेकिन अब तक ढूंढने में सफलता नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की पड़ताल करते हुए मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >