सब्जी मंडी में दो पक्ष में मारपीट, थाने में धरने पर बैठे गद्दीदार

मंडी बाजार समिति में गुरुवार को सब्जी व रंगदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई.

दलसिंहसराय : स्थानीय बाबा अम्बेदकर संब्जी मंडी बाजार समिति में गुरुवार को सब्जी व रंगदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें मंडी के कई गद्दीदारों को चोटें आयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी की पहचान गद्दीदार राम सोवित राय के पुत्र अनिल कुमार (40), विष्णुदेव महतो के पुत्र लक्ष्मी नारायण महतो (50), स्व. राम अवतार महतो के पुत्र घूरन महतो (48), स्व. रामसेवक महतो के पुत्र सुधीर कुशवाहा (45), बालेश्वर महतो के पुत्र श्याम बाबू महतो (36) के रूप में हुई है. वहीं मंडी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो सहित 50 से ऊपर की संख्या में गद्दीदार थाना पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाना परिसर में धरना पर बैठ गये. थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सभी शांत हुए. गद्दीदार अनिल कुमार द्वारा थाना में आवेदन देते हुए बताया गया है कि सब्जी मंडी परिसर में विजय राय उर्फ पहलवीन, बादल कुमार, बिजली कुमार, सरोज राय, रामबोलीन राय, तुमन सिंह उर्फ राहुल मालाकार सहित 20-25 अज्ञात व्यक्ति अपने हाथ में लाठी-डंडा, भाला, फरसा, लोहे का रॉड आदि से लैस होकर दुकान पर आकर विजय राय उर्फ पहलवान गालीगलौज करने लगा. बोला अगर यहां दुकानदारी करनी है तो प्रतिमाह 25 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी नहीं तो जान से मार देंगे. उन्होंने दुकान के गल्ला में 25000 नगद लूट लेने का आरोप लगाया. वहीं जब विरोध करना चाहा तो पिस्तौल के बट से मारा. चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल- बगल के दुकानदार बचाने आये तो सभी ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्हीं में से एक ने गले से सोने का चैन लूट लिया. लोगों ने गद्दीदारों से लूटपाट की. जाते-जाते रंगदारी नहीं देने पर यहां रहने नहीं देने की धमकी दी. इससे पहले भी पहलवान हत्या मामले में जेल जा चुका है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट व रंगदारी का आरोप मंडी के गद्दीदारों पर लगाते हुए आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मंडी में दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है. दोनों ओर से आवेदन लिया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >