Samastipur News:सीटीई के प्रभारी प्राचार्य व कंसल्टेंट के बीच मारपीट

प्रभारी प्राचार्य डा. पवन कुमार सिंह और कंसल्टेंट आलोक कुमार के बीच हाथापाई, गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में देर शाम करीब सात बजे प्रभारी प्राचार्य डा. पवन कुमार सिंह और कंसल्टेंट आलोक कुमार के बीच हाथापाई, गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में कंसल्टेंट ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य आए दिन उसे तरह तरह से प्रताड़ित करते है. रविवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट की. साथ ही शीशे वाले पेपर वेट से मार मेरा सिर फोड़ दिया. इधर प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि वे कंसल्टेंट को कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर शराब महाविद्यालय परिसर में नहीं पीने की नसीहत दी लेकिन वह मेरी बात सुनकर आक्रोशित हो उठा और टेबल पर पड़े पेपर वेट से सिर फोड़ने लगा और जोर जोर से चिल्लाने लगा. फिर किसी अपने परिचित 112 को बुला मेरे और परिवार के साथ गाली-गलौज कर मारने की धमकी देने लगा. इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घायल कंसल्टेंट का बयान दर्ज कर जांच की जा रही है. इधर शिक्षकों का कहना है कि विगत दिनों एक शिक्षक द्वारा शराब पीने के मामले को लेकर यह घटना घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >