पिता ने पुत्र की हत्या की दर्ज करायी प्राथमिकी, पांच नामजद

थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में प्रेमिका के घर प्रेमी का शव मिला था. इस घटना को लेकर मृतक के पिता पिंटू झा ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में प्रेमिका के घर प्रेमी का शव मिला था. इस घटना को लेकर मृतक के पिता पिंटू झा ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि बड़ा पुत्र शिवम कुमार को घर से बुलाकर अखिलेश ईश्वर व उसकी पत्नी द्वारा साजिश के तहत हत्या कर दी गई है. हत्या की सूचना पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर को रात करीब 2:45 बजे दी गई. शिवम कुमार का शव अखिलेश ईश्वर के बीच वाले कमरे में मिला. इस घटना के पूर्व अखिलेश ईश्वर उसका भांजा राजीव कुमार, संतोष ईश्वर के द्वारा घर पर आकर परिवार के लोगों को उसके जान मारने की धमकी दी थी. उन्होंने साजिशकर्ता अखिलेश ईश्वर एवं उसकी पत्नी शालू कुमारी, राजीव कुमार, संतोष ईश्वर, पिंटू कुमार एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया है कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >