Samastipur News:किसानों को मिलेगा हाइब्रिड बीज 6444 गोल्ड

प्रखंड के परिदह व हसनपुर पंचायत के कई किसानों से मिलकर कृषि समन्वयक दिनेश साह ने खरीफ फसल में धान की रोपाई के लिए किसानों को प्रेरित किया.

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के परिदह व हसनपुर पंचायत के कई किसानों से मिलकर कृषि समन्वयक दिनेश साह ने खरीफ फसल में धान की रोपाई के लिए किसानों को प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि अनुदानित दर पर हाइब्रिड बीज का वितरण ई किसान भवन में किया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने लोगों ने रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बतायी. सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाइब्रिड बीज 6444 गोल्ड ई किसान भवन पर उपलब्ध है. जिन किसानों को उक्त प्रभेद के धान के बीज की जरूरत है वे रजिस्ट्रेशन कर उनसे मिलकर बीच प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ढैंचा व मक्का के बीज वितरण के लिए भी सरकार अनुदान दे रही है. किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया जैविक खेती करने से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है. साथी उपज भी काफी अधिक होती है. किसानों को लागत कम लगती है. इससे किसान समृद्ध होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >