Samastipur News:किसानों ने एडीजी का फूंका पुतला

एडीजीपी कुन्दन कृष्णन द्वारा किसानों को अपराधी का संज्ञा देने के खिलाफ उनका पुतला दहन किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा जिला किसान कौंसिल बैनर तले बिहार के एडीजीपी कुन्दन कृष्णन द्वारा किसानों को अपराधी का संज्ञा देने के खिलाफ उनका पुतला दहन किया गया. किसानों ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला. विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा. उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में सभा हुई. जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा बिहार के बड़े पुलिस पदाधिकारी कुन्दन कृष्णन ने किसानों ऊपर गलत बयान देकर अपराधी का संज्ञा दी गयी. जबकि बिहार में शराब माफिया को खुला छोड़ कर भ्रष्टाचार का ग्राफ ऊपर चढ़ा है. मौके पर सुखदेव राय अयूव, रंजीत महतो, अजय कुमार, गणेश महतो, राकेश पासवान, सोनेलाल पासवान, दिनेश राय, नरसिंह राय, रामलगन राय, रामलौलिन राय, शिवनारायण महतो, राज नारायण राय, महेश पोद्दार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >