समस्तीपुर शिक्षा विभाग में तबादले के बाद सम्मान समारोह, नए डीपीओ का हुआ स्वागत

समस्तीपुर के शिक्षा भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ स्थानांतरित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई. इस दौरान नव पदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई.

Samastipur News: समस्तीपुर के शिक्षा भवन में मंगलवार को विभागीय स्थानांतरण के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानांतरित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नव पदस्थापित अधिकारियों का स्वागत किया गया.

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम और डीपीओ (एमडीएम) सुमित कुमार सौरभ को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. वहीं, नव पदस्थापित डीपीओ शुभम कसौधन और सुजीत कुमार राउत का स्वागत किया गया.

कर्मठता और पारदर्शी कार्यशैली की हुई सराहना

समारोह में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कर्मठता, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया.

वक्ताओं ने कहा कि दोनों डीपीओ ने विभागीय कार्यों के निष्पादन में संवेदनशीलता, समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

स्मृति चिन्ह देकर दी गई विदाई

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर उनके सफल कार्यकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ एमडीएम प्रेम शंकर झा, एपीओ सुरेश राम, रमेश कुमार, सुजीत कुमार, प्रीतम कुमार, रमण झा सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: जन्म के एक दिन बाद नवजात की मौत, परिजनों का अस्पताल पर लापरवाही का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prakash kumar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >