Samastipur : अपहरण मामले में मां ने जतायी आवेदन वापस लेने की मंशा

हलई थाना क्षेत्र से अपहृत हुई एक किशोरी के मामले में खुलासा हो गया है.

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र से अपहृत हुई एक किशोरी के मामले में खुलासा हो गया है. पुलिस के द्वारा छानबीन के क्रम में उसके ठिकाने का पता लगा लिया गया है. हालांकि उसके परिजनों के द्वारा इस मामले में सौंपे गये आवेदन को वापस ले लिया गया है. बताया गया है कि बहन के देवर के साथ ही उसका अफेयर चल रहा है. उसी से उसकी शादी हो सकती है. इसको लेकर लोकलज्जा के भय इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बारे में बताया जाता है कि 30 सितंबर को एक किशोरी के अपहरण किये जाने का मामला सामने आने के बाद किशोरी की मां द्वारा पहले थाना में आवेदन सौंपा गया था. आवेदन के आलोक में जब छानबीन शुरू हुई तो मामला कुछ अलग ही नजर आया. किशोरी की मां के द्वारा हलई थाना पहुंच कर अपनी आवेदन को वापस लेने की मंशा जाहिर करते हुए बताया कि रिश्तेदारी में भी इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहां के देवर से उसका अफेयर कई महीनों से चल रहा था. जिसको लेकर उसे जानकारी मिली. संबंधों में दरार नहीं पड़े इसको लेकर इसको लेकर वह मामले में फंसना नहीं चाहती है. उसकी इच्छा है कि उसकी लड़के से उसकी बेटी की शादी हो जाए ताकि उसका जीवन सुखमय हो. इस पहल के बाद अपहरण का मामला सुलझ गया है. पुलिस ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >