Samastipur News:ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को चैता उत्तरी वार्ड 10 में जले ट्रांसफार्मर को बदलने, निर्बाध बिजली आपूर्ति आदि मांगों को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला

Samastipur News:उजियारपुर : भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को चैता उत्तरी वार्ड 10 में जले ट्रांसफार्मर को बदलने, निर्बाध बिजली आपूर्ति आदि मांगों को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला. ट्रांसफार्मर के निकट पहुंच कर प्रदर्शन किया. अध्यक्षता राज कुमार दास ने की. संबोधित करते हुए श्री पोद्दार ने कहा कि चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड 10 में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है. जिससे लोग जहां अंधेरे में रहने को विवश हैं. बिजली नहीं रहने से नल-जल व्यवस्था ठप है. लोग पीने के पानी, कपड़े धोने, नहाने व मवेशी को पानी पिलाने के लिए परेशान हैं. शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. मौके पर दिलीप कुमार राय, समीम मन्सुरी, रेणु देवी, राजा कुमार, पिंकू देवी, रामविलास दास, इंदु देवी, जगदीश दास, ललिता देवी, अशोक राय, रौशन देवी, कृष्णा देवी, वकील दास, काजल देवी, खुशबू देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >