Samastipur News:6 नवंबर को मतदान के बाद इवीएम संग्रहण की तैयारी पूरी

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला प्रशासन ने मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और अन्य चुनाव सामग्री के संग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है

Samastipur News:समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला प्रशासन ने मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और अन्य चुनाव सामग्री के संग्रहण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करते हुए बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

मतदान के बाद वज्रगृह में होगा ईवीएम संग्रहण, – 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 160 काउंटर स्थापित

मतदान तिथि 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है. मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी अपनी सील की गई ईवीएम और अन्य सामग्री लेकर समस्तीपुर कॉलेज स्थित वज्रगृह,10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 160 काउंटर बनाए गए. संग्रहण प्रक्रिया को सुचारू बनाने हेतु वज्रगृह परिसर में कुल 160 संग्रहण काउंटर स्थापित किए गए हैं. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 मुख्य काउंटर और 1 अतिरिक्त काउंटर, यानी 16 टेबल की व्यवस्था की गई है. ये काउंटर 131-कल्याणपुर (अजा), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर, 134-उजियारपुर, 135-मोरवा, 136-सरायरंजन, 137-मोहिउद्दीननगर, 138-विभूतिपुर, 139-रोसड़ा (अजा) और 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिये बनाये गये हैं.

प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी रहेंगे तैनात

हर संग्रहण टेबल पर तीन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो मतदान दलों से निर्धारित सामग्री प्राप्त करेंगे. संग्रहित की जाने वाली सामग्रियों में ईवीएम की तीन इकाइयां, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट, प्रपत्र-17सी (मतपत्र एवं पेपर सील लेखा) दो प्रति, पीठासीन पदाधिकारी का घोषणा पत्र दो प्रति में, एक वीवीपैट पर्ची का प्लास्टिक बॉक्स, छह पैकेट प्रथम (सफेद), द्वितीय (सफेद), तृतीय (सफेद), चतुर्थ (पीला), पंचम (कत्थई) और छठा (नीला). सभी सामग्रियों की प्राप्ति के बाद संबंधित मतदान केंद्र के लिए टैली शीट में नौ का निशान लगाया जाएगा. वज्रगृह में ईवीएम, वीवीपैट, 17सी और घोषणा पत्र को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि अन्य पैकेट पंजी में दर्ज कर हस्ताक्षर सहित प्राप्त किए जाएंगे.

विधानसभा वार वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति

ईवीएम संग्रहण केंद्र की पूरी प्रक्रिया की निगरानी और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधानसभा वार प्रभार सौंपा गया है. वज्रगृह प्रभारी पदाधिकारी प्राप्ति काउंटर से आने वाले सभी ईवीएम और कागजातों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >