Samastipur News:समाज के हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है : प्राचार्य

शहर के विधि महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के विधि महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की. अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डा. संजय कुमार ने कहा कि हमें न केवल अपने आसपास साफ-सफाई रखनी है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि स्वच्छता से ही खुशहाली आती है. पर्यावरण की सुरक्षा भी राष्ट्र सेवा का अहम हिस्सा है. कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों के प्रयास से ही स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अजय कुमार झा ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर धरती को स्वर्ग बना सकते हैं. स्वच्छ परिवेश में स्वच्छ मन का विकास होता है. उन्होंने कहा कि एनएसएस जीवन जीने की कला है. यह युवाओं को सेवा और अनुशासन की राह दिखाता है. मौके पर व्याख्याता समदर्शी राजगृहार, अभिमन्यु कुमार, नवल किशोर पासवान आदि ने भी जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता को हर किसी का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया गया था. यह मन में स्वच्छता के महत्व को पैदा करने में एक संकेत सेवा करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >