Samastipur News:पर्यावरणीय समस्या के निदान को जागरूकता पर जोर

वैश्विक संकट के रूप में पर्यावरण प्रदूषण जीवधारियों केअस्तित्व पर गंभीर खतरा है.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : वैश्विक संकट के रूप में पर्यावरण प्रदूषण जीवधारियों केअस्तित्व पर गंभीर खतरा है. पर्यावरणीय समस्या के निदान के लिए प्रदूषण के कारकों का नियंत्रण व निस्तारण जरूरी है. जन सहभागिता के माध्यम से प्रभावी कार्ययोजना को लागू किये जाने की आवश्यकता है. यह बातें सोमवार को अपग्रेड मिडल स्कूल कल्याणपुर बस्ती में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता संजीव कुमार राय ने कही. अध्यक्षता एचएम अरुण कुमार ने की. संचालन शिक्षक चंद्रभूषण ने किया. वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग, हरित गृह प्रभाव, ओजोन अवक्षय जैसी समस्या की विभीषिका मानवीय क्रियाकलापों का प्रतिफल है. यह धारणा है कि सामाजिक और जैविक आयाम परस्पर जुड़े हैं, जो मानव उपयोग, ज्ञान एवं विश्व की पारिस्थितिक प्रणालियों को प्रभावित करते हैं और बदले में प्रभावित होता है. समय रहते यदि इसे न्यून नहीं किया गया तो पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. सरकारी प्रयास के अलावा आमजन को आगे आने की जरूरत है. इस क्रम में विद्यालय परिसर में नवनियुक्त शिक्षिका स्मिता कुमारी के सौजन्य से फलदार पौधा लगाया गया. मौके पर राकेश रंजन, राधा, अरविंद कुमार, शशि शेखर राय, फजीलुल्लाह मजीद, रमेश कुमार,प्रीति कुमारी, कुमार अभिषेक, शिवम कुमार रजक, गौरी शंकर ठाकुर, नवल झा, रंजू देवी, कुमोद कुमार झा, शंकर चौधरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >