Samastipur News:पांड़ में सम्राट अशोक वाटिका का हुआ उद्घाटन

प्रखंड के पांड़ में सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान वाटिका का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : प्रखंड के पांड़ में सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान वाटिका का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण किया गया. उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया सुनीता देवी, रामसेवक महतो व डा. डीएन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण सिंह ने की. पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार अशोक सम्राट के कृत्य से प्रभावित होकर महान वाटिका का निर्माण कराया. वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की. जिला परिषद सुनीता शर्मा, हेमलता कुमारी, सुधीर कुमार कुशवाहा, चन्दन कुमार, अमरकांत कुशवाहा, सुखदेव महतो, डा. राज कुमार राकेश, डा. अजीत कुमार, डा. राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने सम्राट अशोक के कार्यों के बारे में बताया. उनके मार्गों पर चलने की बात कही. कार्यकारी अध्यक्ष डा. ब्रह्मदेव कुशवाहा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >