Samastipur News:चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मतपत्र से हुआ मतदान

जिले में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग मतपत्र के माध्यम से किया. इसकी व्यवस्था संत कबीर महाविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर की गयी है.

Samastipur News: समस्तीपुर : जिले में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग मतपत्र के माध्यम से किया. इसकी व्यवस्था संत कबीर महाविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर की गयी है. दोनों ही केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए विधानसभावार काउंटर बनाये गये हैं. संत कबीर महाविद्यालय केंद्र पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा एवं सहायक नोडल पदाधिकारी अनुष्का कुमारी ने मतदान प्रक्रिया की कमान संभाली है. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र पर एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >