Samastipur News:चुनाव प्रेक्षक ने बूथ व चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त चुनाव प्रेक्षक महावीर प्रसाद मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों और चेक पोस्टों का निरीक्षण किया.

Samastipur News:शिवाजीनगर : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त चुनाव प्रेक्षक महावीर प्रसाद मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों और चेक पोस्टों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह थे. प्रेक्षक श्री मीणा ने क्षेत्र के रहटोली, मधुरापुर सहित कई बूथों का जायजा लिया. बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, रैंप, शौचालय, पेयजल आदि की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बीडीओ से चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण क्रम में चुनाव प्रेक्षक सीमांचल चेक पोस्ट भी पहुंचे. जहां उन्होंने वाहनों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया. सीमा पर अवैध परिवहन और चुनाव आचार संहिता के अनुपालन से संबंधित जानकारी ली. इसके अलावा उन्होंने हथौड़ी, बल्लीपुर के स्थल चौक और कुम्हिया चेक पोस्ट का भी भ्रमण किया. वहां तैनात अधिकारियों को सतर्कता बरतने, वाहनों की सघन जांच करने तथा प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया. प्रेक्षक ने शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सभी बूथों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण क्रम में प्रखंड के अन्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >