Samastipur News:एनडीए सरकार में विकसित बिहार बनाने का प्रयास : सांसद

प्रखंड के रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह आवासीय परिसर में जन संवाद आयोजित किया गया.

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह आवासीय परिसर में जन संवाद आयोजित किया गया. अध्यक्षता निर्दोष सिंह ने की. संचालन रामस्वार्थ सिंह ने किया. सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने अतिथियों को पाग, चादर व माला पहनाकर सम्मानित किया. समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि दो विचार धाराओं की लड़ाई चल रही है. एक विचार धारा के लोग बिहार को अंधकार और जंगलराज की ओर धकेल दिया. दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन है जो बिहार को विकास की ऊंचाई तक पहुंचा कर विकसित बिहार बनाने का प्रयास कर रही है. महिलाओं को स्वरोजगार के लिए राशि उपलब्ध करा रही है. कार्यक्रम समाप्ति पर सांसद ने रोसड़ा विधानसभा रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार द्वारा कराये गये विकास कार्य की सराहना की. इधर, रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि, सड़क, पुल-पुलिया, पेंशन, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में केंद्र और बिहार सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी. मौके पर पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार बिरजू, घनश्याम राय, शंभू झा, नवीन कुमार सिंह, मणिशंकर सिन्हा, माधव झा, रामपुकार मंडल, श्रवण मंडल, लाला दास, नंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, मनोज कुमार झा, अजय कुमार मुन्नी, नीतू कुमारी, नीलम कुमारी, अनिता सिंह, शिवशंकर सिन्हा, विजय मंडल, संजय कुमार, बच्चा बाबू, सुभाष सिंह, पप्पू कुमार, सुंदरम सूर्यबंशी, अनीश राज, रामनारायण मंडल, लाल देव महतो,दिनेश कुमार चंदन कुमार राय, सत्यम कुमार, राजेश कुमार, नरेश चौधरी, बिट्टू कुमार, रमन कुमार, दिनेश दास, रामबालक महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >