मनरेगा रोजगार सेवक का किया पुतला दहन

स्थानीय बूढ़ी गंडक पुल चौक के समीप अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने हरपुर महम्मदा पंचायत के रोजगार सेवक का पुतला जलाकर नाराजगी जतायी.

पूसा : स्थानीय बूढ़ी गंडक पुल चौक के समीप अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने हरपुर महम्मदा पंचायत के रोजगार सेवक का पुतला जलाकर नाराजगी जतायी. कार्यकर्ताओं ने मौके पर सभा की. अध्यक्षता प्रखंड खेग्रामस अध्यक्ष मो. इश्तेखार ने की. सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि हरपुर महम्मदा पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है. उन्होंने रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, केदार राय, सद्दाम, जहांगीर, मुख्तार, गुलफाम, राजा कुमार, दिलीप कुमार, मो. वकील थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >