लखपति बनी दर्जन भर जीविका दीदियां हुई सम्मानित

नारी शक्ति महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कल्याणपुर बस्ती के कार्यालय के परिसर में रविवार को लखपति बनी जीविका दीदियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

मोहिउद्दीननगर : नारी शक्ति महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कल्याणपुर बस्ती के कार्यालय के परिसर में रविवार को लखपति बनी जीविका दीदियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीपीएम विजय कुमार मधुकर ने की. संचालन लेखापाल अजय कुमार ने किया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की दर्जन भर लखपति बनी दीदियों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है. इनकी प्रेरणा से और भी दीदियां आत्मनिर्भर बनने के लिए जीविका से जुड़ी हैं और मेहनत कर रही है. जीविका दीदियों ने ग्रुप से छोटा सा ऋण लेकर उद्यम व स्वरोजगार की शुरुआत की थी. अपनी मेहनत की बदौलत जीविका दीदियां लखपति ग्रुप में शामिल हो गई है. इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी. मौके पर प्रियंका कुमारी, सुनीता देवी, सुमन कुमारी, निर्मला कुमारी, श्वेता कुमारी, निर्मला शर्मा, सरस्वती देवी, शीला देवी, गीत देवी, सुशील कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >