Samastipur News:विद्यालयों से गायब बच्चों का घर-घर सर्वे शुरू

स्कूलों से गायब बच्चों का गृहवार सर्वेक्षण शुरू हो गया है. नामांकित बच्चों में से 30 से 40% बच्चों की लगातार अनुपस्थिति से चिंता बढ़ी है.

Samastipur News:समस्तीपुर : स्कूलों से गायब बच्चों का गृहवार सर्वेक्षण शुरू हो गया है. नामांकित बच्चों में से 30 से 40% बच्चों की लगातार अनुपस्थिति से चिंता बढ़ी है. इसे लेकर 6 से 14 की उम्र वाले ही नहीं, 15 से 19 साल वाले भी चिन्हित होंगे. इसको लेकर समस्तीपुर समेत सभी जिलों के स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाया जायेगा. हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्त शिक्षक संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची लेकर घरों को चिन्हित करेंगे. विभाग ने निर्देश दिया है कि शिक्षक ऐसे बच्चों की भी खोज करेंगे जो लगातार 30 दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं. 30 दिन तक लगातार स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को क्षिजित माना जायेगा. केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्र में स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर-मस्जिद के पास के बच्चे भी चिन्हित होंगे. जिले में 20 नवंबर से 20 जनवरी तक यह प्रक्रिया चलाई जायेगी. हेल्प डेस्क पर सबसे बेहतर और युवा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. स्कूल से बाहर के चिन्हित बच्चों की 24 बिंदुओं पर जानकारी भरी जायेगी. इसके लिए विभाग की ओर से फॉर्मेट तैयार कर भेजा गया है. मतदाता सूची के अनुसार घर-घर जाने को लेकर हर शिक्षक के बीच काम का बंटवारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >