Agriculture News: समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समिति की आधारभूत संरचना एवं व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी एवं उपस्थित अन्य वरीय अधिकारियों का सह्रदय स्वागत व सम्मान किया गया.
Samastipur News: जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी रहे मौजूद
आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां (दरभंगा), जिला सहकारिता पदाधिकारी (समस्तीपुर), अनुमंडल पदाधिकारी (समस्तीपुर), स्थापना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही. इसके अलावा हरित सब्जी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, मोरवा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे.
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी सुझाव
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समिति की मौजूदा व्यवस्थाओं एवं व्यापारिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने किसानों के आर्थिक हित, समिति के समग्र विकास और व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
हरसंभव सहयोग का आश्वासन: जिलाधिकारी ने ताजपुर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति को आगे बढ़ाने और इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग एवं बेहतर प्रशासनिक मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया.
