Samastipur News:डीएम ने किया अभियंत्रण महाविद्यालय का निरीक्षण

यह निरीक्षण 27 सितंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री सह केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर किया गया है.

Samastipur News: सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय का रविवार को डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, विधान पार्षद डा. तरुण कुमार, दक्षिणी भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय पांडेय आदि ने निरीक्षण किया. यह निरीक्षण 27 सितंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री सह केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर किया गया है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इंजीनियरिंग कालेज के सभा हॉल, हैलीपैड स्थल आदि जगहों का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार श्री साह कई जिले के सहकारिता विभाग के लोगों के साथ बैठक करेंगे. इसको लेकर डीएम, एसपी ने कई आवश्यक निर्देश भी दिये. हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है. मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, भाजपा के दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार झा, सानू ठाकुर, अभिराम झा गुड्डू, सरोज झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >