Samastipur News:डीएम ने किया कर्पूरीग्राम का निरीक्षण, पंचायत सरकार भवन निर्माण पर जताया असंतोष

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन व हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया

Samastipur News: समस्तीपुर :

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन व हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करना एवं ससमय जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भवन के सभी शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भवन हस्तांतरण से पूर्व आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर की उपलब्धता, आमजन की सुविधा हेतु काउंटर का पूर्ण सेटअप, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सूचनाओं को प्रदर्शित करने वाले सूचना पट का अधिष्ठापन का निर्देश दिया. जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि उक्त स्थल पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे मुख्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करने को कहा. निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल सहित संबंधित विभागों के सहायक एवं कार्यपालक अभियंता द अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >