Samastipur News:सदर अनुमंडल कार्यालय में लिफ्ट का डीएम ने किया उद्घाटन

सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित नये भवन में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने नवनिर्मित लिफ्ट का उदघाटन किया.

Samastipur News: समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित नये भवन में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने नवनिर्मित लिफ्ट का उदघाटन किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से कार्यालय आने-जाने वाले दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिक तथा आमजनों को विशेष सहूलियत होगी. साथ ही इससे कार्यालय के कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी. उद्धघाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीसीएलआर ऋषव राज, जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >