Samastipur News :शिक्षा विभाग के आरपी पैनल का डीएम ने किया अनुमोदन

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के रिसोर्स पर्सन के पैनल के अनुमोदन को लेकर बैठक की गयी.

समस्तीपुर. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के रिसोर्स पर्सन के पैनल के अनुमोदन को लेकर बैठक की गयी. विदित हो कि प्रत्येक प्रखंड में एक रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है. पूर्व में 11 प्रखंडों में ही रिसोर्स पर्सन कार्यरत हैं. शेष 9 प्रखंडों में इनका चयन किया जाना है, जिसके लिए पैनल अनुमोदन समिति की बैठक की गयी. पूर्व में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए पैनल को अनुमोदित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सूची को जिला के वेबसाइट पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान ,जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नरेंद्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी नियाजुद्दीन तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >