फिटनेस सेंटर की अवैध वसूली और बकाया मुआवजे को लेकर मोटर व्यवसायी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली और चुनाव में लगे वाहनों के बकाया मुआवजे के भुगतान को लेकर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने विरोध जताया है. संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

Samastipur News: समस्तीपुर में स्थापित ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर द्वारा फिटनेस कराने वाले वाहनों से कथित अवैध वसूली और विगत विधानसभा चुनाव में कार्यरत गाड़ी मालिकों के बकाया मुआवजे का भुगतान नहीं होने को लेकर शुक्रवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ के दर्जनों सदस्य समाहरणालय पहुंचे. संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा.

फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर, समस्तीपुर में फिटनेस कराने पहुंचने वाले वाहनों से सरकारी राशि के अतिरिक्त कई गुना अधिक राशि की कथित रूप से वसूली की जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध राशि नहीं देने वाले वाहनों का फिटनेस फेल कर उन्हें परेशान किया जाता है.

श्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में संघ ने पूर्व में पत्रांक 30, दिनांक 8 अगस्त 2026 के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी. उनका कहना है कि इसके बावजूद फिटनेस सेंटर द्वारा कथित अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी है.

उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन अविलंब फिटनेस सेंटर की कथित अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाता है, तो जिला मोटर व्यवसायी संघ आंदोलन करने को विवश होगा.

चुनाव में कार्यरत वाहनों के मुआवजे की मांग

संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का अब तक मुआवजा भुगतान नहीं हुआ है. इससे वाहन मालिकों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी की ओर से कई आश्वासन मिलने के बाद भी वाहन स्वामियों के बकाया मुआवजे का भुगतान नहीं होना चिंता का विषय है.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे संघ के सदस्य

कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, कुंदन चौधरी, उमेश राय, संतोष शाह, मुन्ना सिंह, अमितेश कुमार, सुनील राय, विश्वजीत कुमार, रामकृष्ण, विपिन कुमार, मोहम्मद शकूर, मिथिलेश राय, लालू राय, बलराम महतो, रिंकू सिंह, विकास कुमार, सत्यम शिवम, राजेश राय सहित अन्य ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: LNMU में पीजी नामांकन के लिए फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >