ई किसान भवन से ढैंचा बीज का वितरण प्रारंभ

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में बुधवार से ढैंचा बीज का वितरण प्रारंभ किया गया.

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में बुधवार से ढैंचा बीज का वितरण प्रारंभ किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहितचन्द्र पासवान ने कहा कि प्रखंड में कुल 40 क्विंटल 4844 प्रभेद का ढैंचा बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके आलोक में फिलहाल 20 क्विंटल बीज भेजा गया है. शेष बीज पुनः भेजा जायेगा. बताया कि बीज का बाजार भाव 90 रुपये प्रति किलोग्राम के विरुद्ध 77.37 प्रतिशत अनुदान उपरांत बीज की कीमत करीब 13 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित है. इन्होंने बताया कि पूर्व से आवेदन किये गये किसानों के बीच बीज का वितरण शुरु कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >