Samstipur : कड़ाके की ठंड के बीच अनुमंडल पदाधिकारी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

शहर के मालगोदाम चौक पर भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा मानवीय पहल किया गया.

समस्तीपुर . शहर के मालगोदाम चौक पर भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा मानवीय पहल किया गया. गुरुवार की देर रात सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने स्वयं सड़कों पर उतरकर फुटपाथ पर जीवन बसर कर रहे असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण के दौरान एसडीएम दिलीप कुमार ने मालगोदाम चौक के आसपास खुले में सो रहे रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और वृद्धों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे स्टेशन रोड और बस स्टैंड के पास भी अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की चपेट में नहीं आए. इस अवसर पर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी जरूरतमंद बिना सुरक्षा के नहीं रहे. हमने चिंह्नित स्थानों पर कंबल वितरण शुरू किया है और नगर निगम के माध्यम से रैन बसेरों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है. प्रशासन की इस तत्परता को देखकर स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने उनकी सराहना की. वितरण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल कार्यालय के अन्य कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >