Samastipur News:संयुक्त बैठक में चेक पोस्ट व चुनाव को लेकर हुई चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय और समस्तीपुर के पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त पहल की है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय और समस्तीपुर के पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त पहल की है. एनएच-28 स्थित गंडक प्रोजेक्ट के आईबी परिसर में बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. दोनों जिलों में अपराधियों पर निगरानी सुनिश्चित करने व चुनावी माहौल को सुरक्षित बनाने जैसे गंभीर विषय पर अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान किया. दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, रोसड़ा व तेघड़ा के डीएसपी भी शामिल हुए. एसपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही शराब माफियाओं व अवैध कारोबारियों पर लगातार छापेमारी करने का आदेश दिया. फरार चल रहे वारंटियों को तेजी से गिरफ्तार करने पर जोर दिया. इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा बनाये गये चेक पोस्टों का निरीक्षण किया. दलसिंहसराय अनुमंडल के ढेपुरा, अजनौल और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर में एसएसटी चेक पोस्ट बनाया गया है. इन चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सभी संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिये. थानाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने और आसपास के थाना क्षेत्रों में चल रही छापेमारी में सहयोग करने को भी कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >