समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही का अवलोकन किया गया. जिलाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप-रेखा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में तैयार करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा खेल संबंधित आयोजन तथा विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. साथ ही प्रभात फेरी पूर्व के वर्षों की भांति कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. पूरे नगर की साफ-सफाई हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा पूर्व के वर्षों में पटेल मैदान में उद्घाटन समारोह 11:00 पूर्वाह्न के समय में बदलाव करते हुए अपराह्न 4:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी , नगर आयुक्त केडी प्रोज्ज्वल, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी , नजारत उप समाहर्ता सहित विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
