Samastipur News:मतदान के बाद चौक-चाैराहों पर हो रही जीत की चर्चा

पहले चरण में जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र के 108 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है. सभी के भाग्य का पिटारा 14 नवंबर को खुलेगा.

Samastipur News:समस्तीपुर :

पहले चरण में जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र के 108 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है. सभी के भाग्य का पिटारा 14 नवंबर को खुलेगा. लेकिन मतदान के बाद चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के जीत की चर्चा होने लगी है. लोग अपना-अपना आकलन बताने में जुटे हैं. किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी को अधिक तो किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी को कम वोट मिले हैं. इसके गणीतीय आकड़ें चौक-चौराहों पर जुटे विशेषज्ञ के द्वारा प्रस्तुत किये जाने लगे हैं. जीत-हार के आंकड़ों के प्रस्तुतीकरण के दौरान लोग एक दूसरे से उलझ तक जाते हैं. लोग कुछ प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुये एक दूसरे से बाजी तक लगा रहे हैं. चुनाव मैदान में उतरे हर प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आशान्वित दिख रहे हैं. खासकर बड़ी पार्टियों के हर उम्मीदवार. विदित हो जिले के 131- कल्याणपुर से 08,132- वारिसनगर से 13, 133- समस्तीपुर से 12, 134- उजियारपुर से 15, 135- मोरवा से 09, 136- सरायरंजन से 08, 137- मोहिउद्दीननगर से 12, 138- विभूतिपुर से 14, 139- रोसड़ा से 06 तथा 140 – हसनपुर से 11 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इसमें राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, क्षेत्रीय दलों के अलावा निर्दल प्रत्याशी भी हैं. कुछ सीटों पर निर्दल प्रत्याशी जीत हार के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं. गांव की गलियों, चौराहों, चाय पान की दुकान के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के चौक-चौराहों, होटलों में जुटे लोग भी जीत हार की चर्चा में जुटे हुये है.

– 14 नवंबर को खुलेगा सभी 108 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

चाय की चुस्की और सिगरेट की कस के बीच भी यही चर्चा चल रही है. चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले हर लोग अपने-अपने आकड़ें, जातीय समीकरण पेश कर जीत का दावा पेश कर रहे हैं.सबसे अधिक एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों के जीत हार की चर्चा हो रही है. वहीं कुछ जगहों पर अन्य दलों और निर्दल को लेकर भी आकलन प्रस्तुत किये जा रहे हैं. हालांकि हवा का रूख किस ओर रहेगा ये तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा. इस बार मतदाता पूरी तरह साइलेंट मोड में वोटिंग किया है. पहले कि तरह किसी पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर सामने आने से आम मतदाता गुरेज करते दिखे. हां पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भले ही अपने-अपने दल का झंडा उठाये रहे. जीत का दंभ भरते रहें. लेकिन आम मतदाता पूरी तरह साइलेंट मोड में दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >