Samastipur News:दिव्यांग के पिता ने लगायी पुत्र को घर से मतदान कराने की गुहार

प्रखंड के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव वार्ड दो निवासी स्व. शिवनाथ सिंह के पुत्र रामसगुन सिंह ने बीडीओ को आवेदन देकर अपने दिव्यांग पुत्र शशि कुमार सिंह का मतदान करवाने की मांग की है.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के निकसपुर पंचायत के अकहा विशनपुर गांव वार्ड दो निवासी स्व. शिवनाथ सिंह के पुत्र रामसगुन सिंह ने बीडीओ को आवेदन देकर अपने दिव्यांग पुत्र शशि कुमार सिंह का मतदान करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उसका पुत्र चलने फिरने में असमर्थ है. चुनाव आयोग व बिहार सरकार द्वारा मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाता को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में मेरे पुत्र को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई थी. इस विधानसभा चुनाव में बीएलओ द्वारा घर से ही मतदान संबंधित फार्म भरवाया गया व तस्वीर ली गई. बावजूद सुपरवाइजर द्वारा अग्रिम मतदान संबंधित प्रक्रिया नहीं होने के कारण उनका पुत्र का मतदान नहीं कराया गया है. अपने पुत्र को घर से मतदान करवाने की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >