समस्तीपुर: शाहपुर बघौनी मदरसा भवन निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

समस्तीपुर में मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत निर्माणाधीन मदरसों का निरीक्षण किया गया. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति पर जोर दिया. दिगंबर मस्जिद वक्फ विवाद की भी जांच की गई.

Samastipur News: जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह वक्फ नोडल पदाधिकारी रजनीश राय ने मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी स्थित मदरसा इस्लामिया में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

चार कक्ष, कार्यालय और शौचालय का हो रहा निर्माण

रजनीश राय ने बताया कि जिले में मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत शाहपुर बघौनी, सिंघिया, चिरौटना और बिथान के मदरसों में नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. प्रत्येक मदरसे में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार कक्ष, एक कार्यालय कक्ष और दो शौचालय बनाए जा रहे हैं. भवनों पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है.

विद्यालय में पठन-पाठन की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बघौनी का भी दौरा किया. उन्होंने प्रधानाध्यापक से विद्यालय में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया.

दिगंबर मस्जिद वक्फ विवाद की हुई जांच

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के निर्देश पर रजनीश राय ने दिगंबर मस्जिद वक्फ स्टेट संख्या-1361 से जुड़े विवाद की जांच के लिए स्थल निरीक्षण भी किया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए. ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की.

जांच समिति में जिला औकाफ कमेटी के सचिव शकील रज़ा, कोषाध्यक्ष आदिल रहमान खान, सदस्य इकबाल अहमद एवं मुशीर अहमद अदनान शामिल थे.

मौके पर मास्टर अंजार, मो. खुर्शीद, फजल रब, मो. नसरुल, मो. शमीम, मो. असरार, मो. एरान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. वहीं मदरसा निरीक्षण के दौरान जिला औकाफ कमेटी के कोषाध्यक्ष आदिल रहमान खान, शकील रज़ा, मो. गाज़ी, प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार, वरीय शिक्षक सरफराज फाजिलपुरी, विकास कुमार, विद्यानंद कुमार, मनीष कुमार, दीनबंधु कुमार, रशीद खान, रब्बानी खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >