बंगरा में पंचायत सचिव के नहीं रहने से विकास कार्य बाधित

प्रखंड की बंगरा पंचायत में विगत कई माह से पंचायत सचिव का पद खाली रहने से पंचायत में विकास का कार्य बाधित है.

ताजपुर : प्रखंड की बंगरा पंचायत में विगत कई माह से पंचायत सचिव का पद खाली रहने से पंचायत में विकास का कार्य बाधित है. इस संदर्भ में बंगरा पंचायत के मुखिया राजमणि कुमारी ने बताया कि पिछले मार्च में निवर्तमान पंचायत सचिव के सेवानिवृत होने के बाद से अब तक पंचायत सचिव की नियुक्ति नहीं होने के कारण पंचायत में विकास का कार्य बाधित है. पंचायत सचिव की नियुक्ति को लेकर मुखिया द्वारा जिलाधिकारी, डीडीसी, पंचायती राज पदाधिकारी एवं बीडीओ को कई बार लिखित आवेदन दिया गया है. मुखिया ने बताया कि बीडीओ द्वारा एक प्रभारी पंचायत सचिव को नियुक्त किया गया था, लेकिन पूर्व से उक्त पंचायत सचिव के पास दो पंचायत आवंटित था, जिसके कारण वह बीडीओ से प्रभार ग्रहण लेने से असमर्थता जताते हुए प्रभार ग्रहण नहीं कर सका. जिसके कारण पंचायत का विकास कार्य बाधित है. इस संदर्भ पूछे जाने पर बीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि जल्द ही पंचायत सचिव की नियुक्ति कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >