Agricultural University Pusa, Samastipur News: मछलीपालन व्यवसाय को बेहतर उद्योग के रूप में विकसित करें : डा निजाउद्दीन

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में बेहतर उत्पादन के लिए मत्स्यपालन विषय पर जिले के किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ.

पूसा : डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में बेहतर उत्पादन के लिए मत्स्यपालन विषय पर जिले के किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. अध्यक्षता करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी डा मो. निजाउद्दीन ने कहा कि मछलीपालन व्यवसाय को उद्योग के रूप में विकसित करने की जरूरत है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बिहार सरकार के मत्स्यपालन से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देना जरूरी है. मछलीपालन करने वाले सभी लोग मत्स्य व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं. खासकर उत्तरी बिहार में हजारों हजार एकड़ जलीय भूमि उपलब्ध है. मछलीपालन के क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से फायदा का ही रोजगार है. वैज्ञानिकी विधि से तालाबों का प्रबंधन कर एक एकड़ के तालाब से करीब सवा लाख रुपए तक का शुद्ध मुनाफा मिलना तय है. समस्तीपुर में मछली आंध्रप्रदेश से बिल्कुल ही नहीं आ रही है. जबकि बंगाल से फिलवक्त बड़े पैमाने पर मछली का निर्यात किया जा रहा है.

समस्तीपुर जिला के चार प्रखंडों में मत्स्य बाजार खोलने का निर्णय

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिभागियों का कौशल विकास करने की दिशा में पाठ्यक्रम में विशेषरूप से फोकस किया गया है. समस्तीपुर जिला के चार प्रखंडों में मत्स्य बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है. इसमें शिवाजीनगर, खानपुर, रोसड़ा एवं सिंघिया में मत्स्य बाजार का शुभारंभ किया जा रहा है. सरकार की ओर से 18 हेक्टेयर तालाब में मछलीपालन का लक्ष्य दिया गया था. जिसमें 12 हेक्टेयर में मछलीपालन व्यवसाय की शुरुआत से लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है. स्वागत भाषण प्रसार शिक्षा निदेशक डा मयंक राय ने दिया. वैज्ञानिक डा फूलचंद ने कहा कि मत्स्यपालन से किसानों में आर्थिक समृद्धता आती है. डा पवन शर्मा ने कहा कि प्रसार शिक्षा निदेशालय के माध्यम से प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम को बेहतर रूप से शिड्यूल्ड में सजाया गया है. धन्यवाद ज्ञापन प्रसार शिक्षा उप निदेशक डा विनिता सतपथी ने किया. मौके पर टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >