Samastipur News:125 यूनिट मुफ्त योजना की दी गयी विस्तृत जानकारी

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना की जानकारी आम उपभोक्ताओं को देने हेतु कैप का आयोजन किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल द्वारा आयोजित कैम्प में निरीक्षण के दौरान विवेकानंद, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल समस्तीपुर द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना की जानकारी आम उपभोक्ताओं को देने हेतु कैप का आयोजन किया गया. कैम्प में उपस्थित उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी. योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है. इसके बारे में बताया. उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि पूर्व का बकाया विपत्र शून्य कर लें, ताकि आपको 125 यूनिट मुफ्त योजना के अनुरूप शून्य राशि का विपत्र मिल सके. मुफ्त योजना के संदर्भ में उपभोक्ताओं में जो भ्रांतियों, गलतफहमी थी उसका भी निराकरण किया गया साथ ही 18 उपभोक्तओं के समस्या का निराकरण ऑन-स्पॉट किया गया. उपस्थित उपभोक्ताओं में से 175 उपभोक्ताओं को शून्य बिल प्रदान करते हुए 125 यूनिट मुफ्त योजना का लाभ कैसे उठायें एवं बिजली की बचत आदि की जानकारी दी. बीपीएल उपभोक्ताओं को प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत लगने वाले निःशुल्क सोलर सिस्टम से भी अवगत कराया गया. शिविर में अजीत कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के निदेशानुसार निलेश कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता (कार्यकारी प्रभार), विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अमृतांशु रंजन, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक (कार्यकारी प्रभार), खुशबू कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व),मुकेश कुमार सिंह, प्रधान सारणी पुरुष,धर्मेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार, संजय कुमार सिंह, राज कुमार मिस्त्री, अमोद कुमार मधुकर, सारणी परुष, मो. शाकिर, राकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >