Samastipur News:आशा चयन की उप मुखिया ने की शिकायत

प्रखंड के बाजितपुर पंचायत में आशा के पद पर नियमों की अनदेखी कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई.

Samastipur News:विद्यापतिनगर : प्रखंड के बाजितपुर पंचायत में आशा के पद पर नियमों की अनदेखी कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई. इसे लेकर वार्ड सदस्यों में गहरा आक्रोश है. उप मुखिया भगीरथ प्रसाद ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर चयन प्रक्रिया को रद्द किये जाने की मांग की है. आवेदन में पंचायत के 14 वार्ड सदस्य में दस ने अपना विरोध जताते हुए हस्ताक्षर किया है. इनमें विजय शर्मा, विनोद सिंह, सरिता देवी, मो. आलम, केशव महतो, ममता देवी, इंदु देवी, सुनील पासवान व राम प्रवेश राय शामिल हैं. आवेदन में बताया गया है कि चयन से सम्बद्ध जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं दी गई. चयन को लेकर वार्ड सभा की अनिवार्यता को दर किनारा कर चोरी छिपे प्रक्रिया पूरी की गई. इससे पूरी प्रक्रिया भ्रष्टाचार के दलदल में होने की शंका है. आवेदन के जरिये उक्त चयन को रद्द किये जाने की मांग करते हुए सदस्यों ने वार्ड सभा कराकर नये सिरे से आशा के चयन की मांग की है. कुल छह अलग-अलग वार्डों में आशा का चयन किये जाने की बात कही गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >