Samastipur News:अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी की हुई मौत

थाना क्षेत्र के देवधा-रोसड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी देवधा गांव के लालबाबू कुमार की मौत हो गई.

Samastipur News:हसनपुर : थाना क्षेत्र के देवधा-रोसड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी देवधा गांव के लालबाबू कुमार की मौत हो गई. बता दें कि लालबाबू बाइक से बसंतपुर से घर आ रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातमी सन्नटा पसर गया. बता दें कि वर्ष 2021 में लालबाबू की शादी के बेगूसराय जिले किल्ली मोहनपुर के मौसम से हुई थी. उसे दो बेटी है. परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. लोगों की जुबान पर यही चर्चा थी कि आखिर पत्नी व बच्चे का परवरिश कौन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >