Samastipur : माले की बैठक में शाखा गठन को ले डेड लाइन तय

भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को मध्य विद्यालय पतैली कोरबद्वा परिसर में हुई.

Samastipur : उजियारपुर . भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को मध्य विद्यालय पतैली कोरबद्वा परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने की. इसमें 22 मई को विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा के स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि के बाद जिला स्तरीय सेमिनार करने का निर्णय लिया गया. वहीं 19 मई को उजियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 मई तक सभी शाखाओं का गठन एवं पुनर्गठन करते हुए पंचायत सम्मेलन करने एवं जून के प्रथम सप्ताह में प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया. संबोधित करते हुए माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि बिहार की सरकार महिला संवाद स्क्रीन पर दिखा कर महिलाओं को धोखा दे रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 80% महिलाएं जीविका, स्वयं सहायता समूह एवं माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों से ऋण लेकर न सिर्फ परेशान है बल्कि महिलाएं घर और गांव छोड़ कर चली गई. मौके पर फूलबाबू सिंह, फिरोजा बेगम, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, पप्पू यादव, समीम मन्सुरी, तनंजय प्रकाश, अर्जुन दास, राहुल कुमार, जागेश्वर राय, विजय राम, महेश सिंह, मो. हासिब, रामभरोस राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >