Samastipur : सिवैया में घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ स्थित सिवैया में शुक्रवार सुबह युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता हुआ मिला.

सिंघिया . नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ स्थित सिवैया में शुक्रवार सुबह युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता हुआ मिला. उसकी पहचान रामचंद्र साहू के 28 वर्षीय पुत्र दिलीप साहू के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति पिछले कई महीनों से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था. उस पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था. उसके ब्याज की भरपाई ससमय करने पर असमर्थ होते जा रहा था. इसी को लेकर वह तनाव में रहता था. मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि ब्याज के पैसों को लेकर हमेशा घर में अनबन होती रहती थी. मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम भी पत्नी से कहा सुनी के बाद दिलीप साहू काफी चिंतित दिख रहे थे. ई रिक्शा चलाकर रात्रि में घर लौटे लेकिन न तो चाय पी और न ही रात का खाना खाया. पत्नी और दो बच्चे के साथ घर में सोये थे. सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है. मृतक के पिता रामचंद्र साहू समेत अन्य परिजन ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है. परदेस में मजदूरी छोड़ कर गांव में ही ई रिक्शा चलता था. जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस दौरान सर्किल इं. मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गये. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. जहां एक ओर पुलिस इसे आर्थिक तंगी से जुड़ा आत्महत्या का मामला मान रही है. वहीं परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. रोसड़ा सर्किल इं. मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच और परिजनों से मिले बयान के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >