Samastipur News:डीडीसी ने शाहपुर बघौनी के कई बूथों का किया निरीक्षण

शाहपुर बघौनी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी बालक के बूथ संख्या 285, 286, 287, 288, 289 व 290 का निरीक्षण किया.

Samastipur News:ताजपुर : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने प्रखंड के शाहपुर बघौनी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी बालक के बूथ संख्या 285, 286, 287, 288, 289 व 290 का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ से कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बूथ पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने स्तर से पूर्ण करें. पीने का पानी, शौचालय की साफ-सफाई, रैम्प और बिजली की सप्लाई होनी आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सतर्क है. सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ, उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बघौनी के प्रधानाचार्य कसीम इमाम, सहायक शिक्षक अजीम शम्स रहमानी, मो. सरफराज, बीएलओ तौकीर आलम, हैदर अली, मजहर हुसैन, शब्बीर अहमद, संजय कुमार, रामसागर राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >