Samastipur News:518 करोड़ से दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड का होगा दोहरीकरण

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के दोहरीकरण पर 518 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 जनवरी तक अंतिम तिथि तय की गई है.

Samastipur News:समस्तीपुर : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के दोहरीकरण पर 518 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 जनवरी तक अंतिम तिथि तय की गई है. रेलखंड के दोहरीकरण के दौरान नये प्लेटफार्म बनाये जायेंगे. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, सर्विस बिल्डिंग, माल गोदाम, गेट मुख्य पुल, छोटे पुलों का निर्माण का काम भी इसमें शामिल होगा. इसके साथ ही कई अन्य निर्माण कार्य किये जाने हैं. टेंडर प्रक्रिया के लिए योजना पूरी होने के लिए 900 दिन का वक्त तय किया गया है. बताते चलें कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के दोहरीकरण के बाद इस रूट के यात्रियों को काफी फायदा होगा. ट्रेनों का अधिक से अधिक परिचालन होने का रास्ता खुलेगा. नॉर्थ ईस्ट के लिए होने वाली गतिविधियों में भी काफी बढ़ोतरी होगी. इससे नेपाल और उत्तर-पूर्व भारत के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होगी. यात्री और मालगाड़ियों के आवागमन में सुविधा होगी. जिससे समय की बचत होगी. सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. माल परिवहन की क्षमता में वृद्धि होगी. क्षेत्रीय औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इस सबके साथ ट्रेनों की रफ्तार बढेगी. जिससे इस खंड पर यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के समय की काफी बचत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >