Samastipur News:लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभांरम्भ विद्यालय के निदेशक ठाकुर उदय शंकर ने दीप प्रज्वलित कर किया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक संगीत की धुन पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान नर्सरी क्लास की वर्ग शिक्षिका आंचल की टीम से दीपाक्षी एंड ग्रुप, चतुर्थ वर्ग के वर्ग शिक्षक विकास की टीम से उन्नति एंड ग्रुप, अंकितांशु एंड ग्रुप तथा शिक्षिका चंचल की टीम से कनिष्का एंड ग्रुप ने क्रमशः ढोल बाजे, हे नाम रे तथा हो आए तेरे भवन जैसे संगीत की धुन पर अपनी प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतमय कर दिया. कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया. पूरे वातावरण में नवरात्रि की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार झा ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक संध्या सुमन, चंचल झा, शिल्पी कुमारी, स्मृति कुमारी, आंचल कुमारी, सिमरन कुमारी, विकास कुमार, आदित्य कुमार, हिमांशु रंजन तथा कोचिंग के शिक्षक पिन्टू कुमार, रविन्द्र प्रसाद शर्मा, रंजीत कुमार, साकेत कुमार, पप्पु कुमार, ई. जय कुमार, एस चन्द्रा, राजीव कुमार झा, मुरलीधर रजनी, विकास कुमार झा, राजेश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, दीपक कुमार, सूर्यकांत झा, राज कुमार तथा कोचिंग व विद्यालय के अन्य सदस्यों में मृत्युंजय झा, दीपक कुमार, भोला कुमार, लक्ष्मी कुमारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >