Samastipur News:सड़क हादसे में सीएसपी संचालक सहित तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक के समीप बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गये.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक के समीप बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों की पहचान थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सीएसपी संचालक राजीव कुमार, आलमपुर निवासी बैंक कर्मी रामबाबू पासवान, शेरपुर निवासी अंकुर राज व बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर निवासी सरिता कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सीएसपी संचालक व बैंक कर्मी बाइक पर सवार होकर शाहपुर की ओर से आ रहे थे. वहीं खोकसहा के तरफ से आ रही स्कूटी सवार से शाहपुर तीखा मोड़ के आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें चारों लोग जख्मी में हो गये. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई. मौके पर 112 की पुलिस टीम पहुंचकर सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने राजीव कुमार समस्तीपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >