अपराधियों ने गैस गोदाम इंचार्ज को मारी गोली, रेफर

थाना क्षेत्र के बरदौनी मदरसा के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गैस गोदाम के इंचार्ज को गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद ले जाया गया.

बिथान. थाना क्षेत्र के बरदौनी मदरसा के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गैस गोदाम के इंचार्ज को गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद ले जाया गया. जहां से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी की पहचान मनोरवा गांव निवासी मो. कारी सफीक के पुत्र मो. दानिश उर्फ गोलू की गई है. जख्मी युवक सपना भारत गैस एजेंसी बिथान में गैस गोदाम इंचार्ज के रूप में काम करता है. घटना के संबंध में बताया गया कि मो. दानिश एवं रितेश कुमार प्रत्येक दिन के तरह देर संध्या गैस गोडाउन का कार्य सम्पन्न कर घर जा रहा था. रास्ते मे पुसहो चौक से एक मोटरसाइकिल पर दो की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने पीछा करना शुरू किया. जैसे ही बरदौनी मदरसा के पास पहुंचे अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी . इसमें एक गोली मोटरसाइकिल में लगा. दूसरी गोली गोलू के बांह में लगा है. रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है. घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हरेक बिन्दु पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है.

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी

हसनपुर. थाना क्षेत्र के बड़गांव में बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य जख्मी हो गए. मृतक की पहचान मो इमरान के रूप में की गई है. वही घायलों में माया कुमार, आदित्य कुमार और छोटू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. सभी परिदह पंचायत के जीरा गांव के रहने वाले बताए गए है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ट्रैक्टर पर गन्ना लदे होने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >