Samastipur: माले कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाल की सभा

च्च विद्यालय चौक पर बिरनामा के शाखा सचिव जागेश्वर राय की अध्यक्षता में सभा हुई.

उजियारपुर . प्रखंड के बिरनामा तुला पंचायत में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान व पप्पू यादव के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च किया. कार्यकर्ता महावीर पोद्दार एवं उनके परिवार पर बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, कानून का राज स्थापित करने की मांग कर रहे थे. उच्च विद्यालय चौक पर बिरनामा के शाखा सचिव जागेश्वर राय की अध्यक्षता में सभा हुई. जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिरनामा में दुर्लभ गैंग के बदमाश अपना साम्राज्य कायम करना चाहते हैं. लोग उनके डर के कारण प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कराते हैं. नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिलने से प्रशासनिक कार्रवाई सही ढंग से नहीं हो पाती है. जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. माले नेता महावीर पोद्दार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले सभी दोषियों को गिरफ्तार करने, बढ़ते अपराध पर रोक लगाने व दुर्लभ गैंग को ध्वस्त करने की मांग की. सभा को महावीर पोद्दार, गंगा प्रसाद पासवान, पप्पू यादव, दिलीप कुमार राय, समीम मन्सुरी, मो. उस्मान, तनंजय प्रकाश, रामभरोस राय, विजय राम, अर्जुन दास, अमरजीत पाल, मो. कमालूद्दीन, रामसगुण सिंह ने सम्बोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >