CPI(ML): भाकपा माले ने नयी पार्टी शाखा का गठन किया

CPI(ML) formed new party branch प्रखंड के चांदचौर मध्य पंचायत में रविवार को सम्मेलन आयोजित कर भाकपा माले ने नयी पार्टी शाखा का गठन किया.

उजियारपुर : प्रखंड के चांदचौर मध्य पंचायत में रविवार को सम्मेलन आयोजित कर भाकपा माले ने नयी पार्टी शाखा का गठन किया. उद्घाटन महावीर पोद्दार ने किया. इसमें 15 सदस्यीय नयी शाखा कमेटी का गठन किया गया. सचिव संजीत कुमार चौपाल उर्फ बुलबुल सर्वसम्मति से चुने गये. कमेटी में प्रकाश कुमार, संजीव कुमार, लाल मोहन कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार, अमरनाथ कुमार, किशन कुमार, सन्नी कुमार, टुनटुन कुमार दास, नीतीश कुमार, अंगलेश कुमार, अर्जुन दास, राजा कुमार शामिल किये गये. समापन प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने किया. मौके पर पप्पू यादव, शमीम मंसूरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >