सिंघिया : माकपा लोकल कमेटी के बैनर तले प्रखंड की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया. इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इसके बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गई. अध्यक्षता कौशल कुमार सिंह ने की. आंदोलन का नेतृत्व अंचल मंत्री विभा देवी ने किया. संचालन जिला कमेटी सदस्य संजीव कुमार शंभू ने किया. केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, रामदयाल भारती व सत्यनारायण सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति की जमकर आलोचना की. इसके बाद 19 सूत्री मांग पत्र प्रखंड पदाधिकारी को सौंपा गया. जिसमें महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने, वर्षो से बंद पड़े आधार कार्ड केंद्र को अविलंब चालू करने, बासहीनों को 10 डिसमिल जमीन देने, राशन कार्ड से वंचित सभी गरीबों का नाम राशन कार्ड में शामिल करने सहित अन्य मांगों को रखा गया. चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर पहल नहीं की गयी तो जोरदार आंदोलन होगा. मौके पर चंद्रदेव कामती, मो. सलीम, गौरीशंकर प्रसाद, चलितर सदा, रामानंद यादव, ललन साहू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
