Samastipur : मारपीट में जख्मी माले अंचल सचिव की मौत

हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा निवासी माले अंचल सचिव अजय कुमार राय की मौत शुक्रवार की सुबह हो गयी.

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा निवासी माले अंचल सचिव अजय कुमार राय की मौत शुक्रवार की सुबह हो गयी. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मृतक के घर जुट गयी. लोग आक्रोशित होने लगे. सड़क जाम करने की तैयारी करते हुई गुस्से का इजहार किया जाने लगा. सूचना मिलते ही हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार हालात का जायजा लिया. विधायक रणविजय साहू ने एसपी से बातचीत की. कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम के विचार को खत्म कर शव पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के पुत्र रूपेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. उल्टे 4 सितम्बर को प्राथमिकी दर्ज कर पूरे परिवार को नामजद कर दिया गया. बताते चलें कि बनवीरा पंचायत निवासी रामचंद्र राय के बेटे अजय कुमार राय की कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गयी थी. लोगों की माने तो विवाद जमीन के कारण शुरू हुआ था. इस बाबत चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मौके पर माले कार्यकर्ता प्रीति कुमारी, जीवछ पासवान, सरोज चौधरी, चंदेश्वर राय, उपेंद्र राय, उदय नारायण मंडल, जितेंद्र कुशवाहा, मेहंदी हसन, दिनेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >