Samastipur News:महिलाओं को सशक्त बनाने की हिमायती रही है कांग्रेस पार्टी : विनिता

कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की माई-बहिन योजना को घर-घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाएं हैं कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की माई-बहिन योजना को घर-घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी. कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने की हिमायती रही है. यह बातें प्रखंड की दशहरा, मोहिउद्दीननगर उत्तर व मदुदाबाद पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से माई-बहिन योजना के पंजीकरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महिला उपाध्यक्ष विनिता भगत ने कही. इस दौरान दर्जनों महिलाओं को मिस्ड कॉल के जरिए योजना से जोड़ा गया. इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भगत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे कि बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार से महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है. महागठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए दिये जायेंगे. युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आयुष भगत ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में भाई-बहन योजना का लाभ लगातार महिलाएं ले रही हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है. इस मौके पर अदिति राज, सोनी चौधरी, छोटी कुमारी, डॉ. निगहवान खान, उमाशंकर सिंह, सोना देवी, नीतू देवी, श्याम सुंदरी देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >